जनपद रामपुर की युवती की फेसबुक पर थाना अलीगंज में तैनात कांस्टेबल शिवम मेहरा से दोस्ती हुई थी। करीब एक साल तक फेसबुक फोन पर बातचीत का सिलसिला चला। 22 अगस्त 2017 को हरिद्वार में शादी हो गई। इसी शादी में युवती की इंदौर में प्रैक्टिस कर रही डॉक्टर दोस्त भी आयी थी। आरोप है कि शादी के दौरान शिवम मेहरा ने अपने साथी कांस्टेबल राजीव कुमार से मुलाकात कराई। इसके बाद राजीव की डॉक्टर युवती से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। फोन पर ही शादी की बात तय हो गई। इंदौर से चलकर डॉक्टर एटा पहुंच गई। आरोप है कि कांस्टेबल राजीव कुमार ने इंदौर की युवती से एटा के रेलवे स्टेशन के पास 28 अक्तूबर को शादी कर ली। इस शादी में राजीव का दोस्त कांस्टेबल राहुल कटारिया भी शामिल हुआ। कुछ दिन एटा में रहने के बाद युवती वापस इंदौर चली गई। इसी समय राजीव ने शादी के कुछ दिन बाद साथ रखने से इनकार कर दिया। फोन पर राजीव तरह-तरह की धमकी देने लगा। डॉक्टर युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। जांच का आश्वासन मिला। दोनों सहेलियां एटा में पहुंचकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रामपुर की युवती ने सिपाही शिवम मेहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शारीरिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी तथा सात लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं।
इंदौर की युवती ने कांस्टेबल राजीव कुमार, दोस्त कांस्टेबल शिवम मेहरा, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी और राजीव के भाई सचिन के खिलाफ यौन शोषण, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिपाहियों के परिजनों पर भी उत्पीड़न के आरोप
एटा। कोतवाली नगर में चार कांस्टेबल सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज होने से पहले दोनों युवतियों ने उनके परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए है। युवतियां दोनों के गांव भी गए थी। अलीगंज थाना पर जब गई तो उनके साथ मारपीट भी कर दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।