यूपी: रायबरेली में मंदिर के गेट पर लटका मिला पुजारी का शव
(India) यूपी के रायबरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह एक मंदिर परिसर के गेट पर पुजारी का शव लटका हुआ मिला।
यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव के रामजानकी मंदिर की है। यहां के पुजारी बाबा प्रेमदास थे, जिनका शव सुबह मंदिर परिसर में गेट पर लटकता मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से मंदिर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।