चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी बालेश्वर की उम्र तकरीबन 45 वर्ष थी। वह ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह बरेली मोड़ स्थित अजीजगंज चौकी के पास सवारी भर रहा था। परिजनों ने बताया कि अजीजगंज पुलिस चौकी के सिपाही विनीत, हैदर समेत लोगों ने बालेश्वर से रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। करीब ढ़ाई बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले गए, फिर करीब साढ़े तीन बजे शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन दस लाख रुपये मुआवजा और पुलिस चौकी के सभी कर्मियों को निलंबित करके मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शाहजहांपुर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। एसपी एस चनप्पा ने कहा कि पोस्टमार्टम में अगर चोटों की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके कुछ देर बाद एसडीएम सदर ने आरोपी सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजे का ऐलान किया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।