cardekho.com के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू एक्स7 को सबसे पहले ला ऑटो शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। कुछ समय पहले इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कद-काठी के मामले में यह मुकाबले में मौजूद कारों से बड़ी है। इस में सात पैसेंजर बैठ सकते हैं।
बीएमडब्ल्यू एक्स7 मर्सिडीज जीएलएस लैंड रोवर डिस्कवरी
लंबाई 5150 एमएम 5130 एमएम 4988 एमएम
चौड़ाई 2000 एमएम 1934 एमएम 2220 एमएम
ऊंचाई 1805 एमएम 1850 एमएम 1846 एमएम
व्हीलबेस 3100 एमएम 3075 एमएम 29
भारत आने वाली एक्स7 में 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 400 पीएस की पावर और 760 एनएम का टॉर्क देगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल में पहला है 3.0 लीटर इनलाइन इंजन, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देता है। दूसरा 4.4 लीटर का वी8 इंजन है, इसकी पावर 462 पीएस और टॉर्क 650 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जड़े है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करते हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली एक्स7 एसयूवी में अंतरराष्ट्रीय मॉडल वाले सभी फीचर दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में ऑटो पार्किंग, एयर सस्पेंशन, पैनारोमिक सनरूफ और इम्बेडेड एलईडी लाइटें आदि शामिल हैं। एक्टिव क्रूज़ कंट्रोल, स्टॉप-गो फंक्शन, स्टीयरिंग और लैन कंट्रोल असिस्टेंस, लैन चेंज और लैन डिर्पाचर वार्निंग, लैन कीप असिस्टेंस, साइड कोलिशन प्रोटेक्शन, क्रॉसिंग ट्रेफिक वार्निंग, रोंग-वे वार्निंग और हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी आएंगे। बीएमडब्ल्यू एक्स7 की सेकेंड रो में कैप्टेन सीटें आएंगी, आप चाहें तो बेंच सीट का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।