जम्मू-कश्मीर: पिछले 48 घंटों से पाक की गोलीबारी जारी, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
(India) पाकिस्तान सेना के जवानों ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मनकोट इलाके में बनी अग्रिम चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में मोर्टार से गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना बीते पांच दिन से लगातार सीजफायर का उल्लंघन पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में कर रही है।

भारतीय सेना भी पाक की हर हरकत का माकूल जवाब दे रही है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि 2018 में अक्टूबर के अंत तक पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की लगभग 1,600 घटनाओं को अंजाम दिया गया, जो अभी तक एक वर्ष में संघर्षविराम उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।