हमें उम्मीद है कि Gixxer 250 स्टाइल के मामले में Suzuki GSX-S300 से प्रेरित होगी। इसके अलावा इस मोटरसाइकिल में काफी सारे फीचर्स ABS, LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पेटेंट लीक में से हमें जो जानकारी मिली है उसमें सिंगल-सिलेंडर 250cc यूनिट शामिल है, जो कि एयर-कूल्ड होगा। ऐसा कंपनी कीमतों में कटौती के लिए कर सकती है, लेकिन कंपनी उत्सर्जन और दक्षता को ध्यान में रखते हुए फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी देगी।
Suzuki Gixxer 250 भारत में कब लॉन्च होगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कंपनी इसे बनाने में करीब 1 साल का वक्त लेगी और इसे 2020 तक लॉन्च कर सकती है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।