समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, येलो लाइन के अंतर्गत राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर तक जाने वाली मेट्रो ट्रैक पर एक शख्स आ गया, जिससे कुछ देर के लिए मेट्रो ट्रेन बाधित हो गई। उधर, अब बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन राजीव चौक से समयपुर बादली के बीच सामान्य चल रही है। यह जानकारी मिली है कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन मंगलवार सुबह उस वक्त बाधित हो गई जब एक शख्स ट्रैक पर उतर आया। इसकी वजह से राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो सेवा बाधित है।
इससे पहले अगस्त महीने में रक्षा बंधन त्योहार पर मेट्रो से सफर करने वाले कई लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए थे। दरअसल, येलो लाइन पर 2.25 घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। जो लोग ट्रेन में फंसे थे, वह अपनों के लिए ट्वीट करते रहे। बताते रहे कि मेट्रो को छोड़ दूसरे विकल्प देखें। रक्षा बंधन पर मेट्रो राइडरशिप का नया रिकॉर्ड बनाती है। पिछले साल भी डीएमआरसी ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन इंतजाम धरे रह गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।