IRCTC से करना है ऑनलाइन टिकट कैंसिल, यहां जानें आपको कितना देना होगा चार्ज
(India) भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध कराती है। कैसिलेशन कंफर्म होने के बाद IRCTC उपयुक्त शुल्क काटकर यात्री का पैसा रिफंड करती है। यह रिफंड रेलवे के मौजूदा रिफंड नियमों के अनुसार ही दिया जाता है। हालांकि, रिफंड लेने के लिए यात्री को रिफंड नियमों के तहत निर्धारित समय सीमा के अंदर ही किया जाना चाहिए। वहीं, रिफंड की राशि टिकिट की स्थिति पर भी आधारित होती है। लेकिन IRCTC की वेबसाइट या ऐप द्वारा कन्फर्मेशन, रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC), वेट लिस्टेड और आंशिक रूप कंफर्म टिकटों को कैंसल करने के लिए कितना शुल्क लगाया जाता है इसकी जानकारी सभी यात्रियों को पूर्ण रूप से नहीं होती है। ऐसे में यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैँ।

कंफर्म्ड टिकट को कैंसल करने पर लगेगा कितना चार्ज:

1. अगर कंफर्म्ड टिकट को ट्रेन के डिपार्चर से 48 घंटे पहले कैंसल कराया जाता है तो यात्री को टिकट कैंसल कराने के लिए निम्न चार्ज देने होंगे।

1-AC First/Executive Class के प्रति यात्री के टिकट पर 240 रुपये प्लस GST
2-First Class/AC 2 Tier के प्रति यात्री के टिकट पर 200 रुपये प्लस GST
3-AC Chair Car/AC 3Tier/AC 3 Economy के प्रति यात्री के टिकट पर 180 रुपये प्लस GST
4-Sleeper Class के प्रति यात्री के टिकट पर 120 रुपये प्लस GST
5-Second Class के प्रति यात्री के टिकट पर 60 रुपये प्लस GST

2. अगर कंफर्म्ड टिकट को ट्रेन के डिपार्चर के 12 घंटे से 48 घंटे तक के बीच कैंसल करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है तो यात्री से प्रति व्यक्ति न्यूनतम 25 फीसद (प्लस GST) कैंसलेशन चार्ज लिया जाता है।

3. किसी भी ट्रेन के डिपार्चर से 12 घंटे से कम और 4 घंटे तक के बीच टिकट कैंसल कराने पर 50 फीसद का चार्ज (टिकट मूल्य का) लिया जाता है। यह न्यूनतम कैंसलेशन चार्ज है।


RAC और वेटलिस्टेड टिकट को कैंसल करने पर लगेगा कितना चार्ज

ट्रेन डिपार्चर से 30 मिनट पहले तक अगर RAC या वेटलिस्टेड टिकट कैंसिल किया जाता है तो यात्री को 60 रुपये प्रति व्यक्ति प्लस GST का क्लरकेज चार्ज काटकर पैसा रिफंड किया जाता है।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।