पुलिस के मुताबिक कक्षा सातवीं के एक छात्र ने शिकायत की कि वह स्कूल के पीछे छात्रावास में रहता है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे 10वीं और 11वीं के दो छात्र कमरे में आ गए और उसके सहित अन्य छात्रों को अपने कमरे में ले गए। पहले उन्हें वहां निर्वस्त्र कर नचाया। काफी देर परेशान करने के बाद छोड़ा। इस घटनाक्रम के बाद सभी अपने कमरे में आ गए।
सातवीं के छात्र ने बताया कि रात करीब दो बजे उन्हीं सीनियर में से एक फिर कमरे में आया और मालिश करने के लिए साथ ले गया। वह उसे जबर्दस्ती ले गया और सारे कपड़े उतारकर गलत काम करने लगा। वह चिल्लाया तो उसका मुंह बंद कर दिया। वह बड़ी मुश्किल से छूटा और घटना अपने दोस्तों को बताई। सुबह छात्रों ने वार्डन के मोबाइल से पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुत्र के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।