Renault ने लॉन्च की नई Kwid कार,जानें इसकी शुरुआती कीमत
(India) फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) ने सोमवार को अपनी छोटी कार क्विड (Kwid) का नया संस्करण पेश किया। कंपनी ने अपने सुरक्षा मानकों को बेहतर करके इस मॉडल को भारत में पेश किया है। दिल्ली के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.67 से 4.63 लाख रुपये के दायरे में है।

कंपनी ने जानकारी दी कि इसमें 0.8 लीटर और एक लीटर के पेट्रोल इंजन का विकल्प है। इसमें मैनुअल या स्वचालित ट्रांसमिशन का भी विकल्प मौजूद है।

यहां पढ़ें ऑटो जगत की अन्य खबरें

इसमें पैदलयात्रियों की सुरक्षा से जुड़े फीचर के साथ-साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स वितरण प्रणाली लगी हैं। इसमें ड्राइवर सीट के लिए एयरबैग और ड्राइवर एवं उसके साथी की सीट बेल्ट लगाने के लिए अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।
इसके अलावा कार में 17.64 सेंटीमीटर की एक टचस्क्रीन भी दी गई है जो मनोरंजन और नक्शा दिखाने में सहयोग करती है। इसे एंड्राइड या एपल कारप्ले से जोड़ा जा सकता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।