जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में IED ब्लास्ट में CRPF के 18 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
(Pulwama, Pulwama) जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में एक आईईडी विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वहीं बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर विस्फोट हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ब्लास्ट में तकरीबन 10 बच्चों के घायल हुए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इलाज के लिए घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और घायल बच्चे पुलवामा के नरबल के फलह ई मिल्लत स्कूल के कक्षा 10वीं के हैं।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।