पाक विदेश मंत्री बोले, अभिनंदन की दोपहर में  होगी रिहाई
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को छोड़ेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की थी। वहीं इसके कुछ ही घंटे पहले भारत ने उन्हें बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि भारतीय वायुसेना के पकड़े गए पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। पाकिस्तानी सांसदों ने मेजें थपथपा कर इस घोषणा की सराहना की। इससे पहले उनके विदेश मंत्री ने कहा कि खान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर शांति वार्ता करना चाहते हैं।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार हालांकि भारत पाकिस्तान से बात करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। भारत ने कहा है कि वह इस्लामाबाद से पहले आतंकवाद पर कार्रवाई चाहता है। नई दिल्ली ने यह भी साफ कर दिया है कि अभिनंदन पर कोई सौदेबाजी नहीं की जा सकती है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।