एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
(DELHI, DELHI) एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवारने सोमवार को ऐलान किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2019) नहीं लड़ेंगे। इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि वे पश्चिमी महाराष्ट्र के माधा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पुणे में मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'परिवार से बात करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि चुनाव में अगली पीढ़ी को आना चाहिए।'

शरद पवार ने कहा कि कई नेताओं की ओर से और कार्यकर्ताओं की ओर से पार्थ पवार को मवल सीट से चुनाव लड़ाए जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि पार्थ अजीत पवार के बेटे हैं। एनसीपी प्रमुख ने जानकारी दी कि उनकी पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। वहीं, हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पार्थ ने मवल सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, मवल सीट पर शिवसेना के श्रीरांग बार्ने ने पिछला लोकसभा चुनाव तकरीबन एक लाख 70 हजार वोटों से जीता था।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।