गोवा में बीजेपी के सीएम प्रमोद सावंत ने जीता फ्लोर टेस्ट, विपक्ष में पड़े 20 वोट
(GOA, India) गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में लम्बी राजनीतिक खींचतान हुई। इसके बाद सोमवार रात दो बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है जबकि राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलायी गई है। बुधवार को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बहुमत हासिल कर लिया है। उनके विपक्ष में 20 वोट पड़े।
फ्लोर टेस्ट से पहले गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोदी सांवत ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि उनकी सरकार बहुमत हासिल कर लेगी। आपको बता दें कि एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शक्ति परीक्षण सम्पन्न कराने के लिए पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे विधानसभा का विशेष सत्र तय किया है। सदन में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने बुधवार को सदन में शक्ति परीक्षण करवाने के लिए कहा है ताकि वह अपना बहुमत साबित कर सके।
इस तटवर्ती राज्य में भाजपा नीत सरकार ने 21 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के 12 तथा सहयोगी दल गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन -तीन तथा तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 रह गयी है क्योंकि मनोहर पर्रिकर एवं भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया तथा कांग्रेस के दो विधायक सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था।
गोवा में कांग्रेस 14 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि राकांपा का भी एक विधायक है। सावंत (45 वर्ष) को सोमवार काफी देर रात में 11 मंत्रियों के साथ शपथ दिलवाई गई थी। उन्होंने पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका अग्नाशय कैंसर के कारण रविवार को निधन हो गया था।
उन्होंने कहा कि पर्रिकर द्वारा शुरू की गयी परियोजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मीरामार तट पर पर्रिकर के नाम से उस स्थान पर स्मारक बनवाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। सावंत ने यह उम्मीद व्यक्त कि कि भाजपा नीत गठबंधन एकजुट रहेगा तथा भाजपा के सहयोगी उनको समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं यह सुनिश्चित करने की चेष्टा करूंगा कि गठबंधन एकजुट रहे। मैं लोगों के साथ उसी तरह से बर्ताव करूंगा जिस तरह पर्रिकर करते थे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।