विजय माल्या को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज
(DELHI, DELHI) भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है। एएनआई के अनुसार, ब्रिटेन की अदालत ने प्रत्यर्पण के खिलाफ विजय माल्या की याचिका को खारिज कर दिया है।इससे पहले विजय माल्या ने बंबई उच्च न्यायालय से कहा था कि नये भगोड़े आर्थिक अपराधी कानून के तहत उसकी संपत्तियों को जब्त करना क्रूर कदम है और इससे कर्जदाताओं को कोई फायदा नहीं होगा।

माल्या ने उच्च न्यायालय से संपर्क कर विशेष धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत के पांच जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें नये कानून के तहत उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।