आयकर की छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कमलनाथ के निजी सचिव, याचिका दायर
(MADHYAPRADESH, India) मध्यप्रदेश में आयकर के छापों को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के वकील ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 11 अप्रैल नियत की गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पड़ रहे आयकर छापों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा, 'वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वो चुनाव हारने जा रहे हैं और उनके पास यही रणनीति बची है। मुझे कोई चिंता नहीं है, मुझे कोई नहीं डुबा सकता।'

बता दें कि राज्य में पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा जा रहा था। कमलनाथ के करीबियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। रविवार तड़के छापेमारी की यह कार्रवाई कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़, सलाहकार रहे आरके मिगलानी, रिश्तेदार रतुल पुरी, दीपक पुरी और मोजरबियर व अमिरा कंपनी के भोपाल, इंदौर, दिल्ली और गोवा स्थित ठिकानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा स्थित प्रतीक जोशी के घर से 9 करोड़ रुपये नकद मिले थे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।