उन्होंने कहा- “मैं यहां पर उस व्यक्ति के लिए खड़ी हूं जिसे पैदा होने के दिन से जानती हूं। वह आपके इस चुनाव में आपके उम्मीदवार होंगे और पिछले दस वर्षों के दौरान अपने विपक्ष से उन्होंने काफी व्यक्तिगत हमलों को झेला है। उन्होंने ऐसा कैरेक्टर बना दिया है जो सच्चाई से काफी दूर है।”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा- वह ऐसा मानने लगे हैं कि शक्ति उनके अंदर है लोगों में नहीं। इसका पहला संकेत इस ओर है कि चुनाव के दौरान वादा किए गए 15 लाख रूपये सिर्फ एक ‘जुमला’ बनकर रह गया।
केरल के वायनडा में प्रियंका ने कहा- पांच साल पहले एक सरकार सत्ता में बड़े जनादेश के साथ आई। लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी की सरकार में अपना विश्वास जताते हुए उसे वोट किया। लेकिन, उस सरकार ने सत्ता में आते ही लोगों के विश्वास के साथ धोखा करना शुरू किया।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।