वाराणसी में कांग्रेस का सस्पेंस खत्म,प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं लड़ेंगी चुनाव,अजय राय को बनाया प्रत्याशी
(UTTARPRADESH, India) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी सीट को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म कर दिया है। यहां से उनकी बहन व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव नहीं लड़ेंगी पिछली बार के प्रत्याशी अजय राय पर ही दांव लगाया गया है।

वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने आधिकारिक सूची जारी कर दी है। गोरखपुर से एक खास रणनीति के तहत मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया गया है। मधुसूदन तिवारी कई बार गोरखपुर की बार एसोसिएशन के चेयरमैन रह चुके हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।