ममता पर पीएम मोदी का हमला- जिस लोकतंत्र ने आपको मुख्यमंत्री बनाया, सत्ता के नशे में आप उसी का गला घोंट रही हैं
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण से पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान भड़की हिंसा पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. कोलकाता की हिंसा पर बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल बीजेपी को 300 का आंकड़ा पार कराएगी और बंगाल की वजह से ही बीजेपी सरकार बनाएगी.

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा है. पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र को फिर स्थापित करने के लिए आपका हौसला, आपकी इच्छाशक्ति पूरा देश देख रहा है. दीदी के गुंडे गोली और बम लेकर विनाश पर उतर गए हैं, लेकिन आप डटकर खड़े हैं. आपका यही हौसला, आपका यही जोश ममता दीदी की इस अत्याचारी सत्ता को एक दिन जड़ से उखाड़ देगा
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।