प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी, शानदार रहे चुनाव, फिर आएगी पूर्ण बहुमत वाली सरकार
(India) लोकसभा चुनाव के अंतिम फेज की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने दावा किया कि चुनाव शानदार रहे हैं और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत वाली सरकार आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए में धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव अभियान जनता को धन्यवाद ज्ञापन था। पीएम मोदी ने कहा कि नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है।

हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं। जितना जल्दी होगा, उतना जल्दी नई सरकार अपना कार्यभार लेगी। एक के बाद एक करके निर्णय हम लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की एक विशेषता है, वो है आखिरी लाभार्थी तक लाभ पहुंचाना। बड़े परिश्रम के बाद ये होता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।