झारखंड मॉब लिंचिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड, 5 गिरफ्तार
(DELHI, DELHI) झारखंड के सरायकेला में बाइक चोर होने के आरोप में भीड़ की पिटाई से एक शख्स की मौत के मामले में पुलिस महकमे ने अब सख्ती दिखाई है। भीड़ की पिटाई के बाद जेल में मुस्लिम युवक तबरेज की मौत के मामले में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मोटरसाइकिल चुराने के संदेह पर पिछले सप्ताह कथित तौर पर कई घंटों तक बुरी तरह पिटाई के शिकार हुए तबरेज ने चार दिन बाद दम तोड़ दिया। इस घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़ित को 'जय श्री राम और 'जय हनुमान बोलने के लिए विवश किया जा रहा है।
हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे ने कार्रवाई की और दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। बता दें कि 18 जून को बाइक चोरी के आरोप में लोगों ने तबरेज को बुरी तरह पीटा था, जिसके बाद पुलिस ने तबरेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और जेल में ही 22 जून को तबरेज की मौत हो गई।
इस बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि झारखंड हिंसा और लिंचिंग का फैक्ट्री बन चुका है। वहां हर सप्ताह दलित और मुस्लिम मारे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, हम आपके सबका साथ-सबका विकास में समर्थन में हैं, मगर यह लोगों में दिखना भी चाहिए। हम कहीं भी यह नहीं देख पा रहे हैं।
उधर, पुलिस ने बताया कि तबरेज अंसारी की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है जिसने 22 जून को जमशेदपुर में टाटा मेन अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने कहा कि हाल ही में निकाह करने वाले अंसारी की एक खंभे से बांधकर 18 जून को रात भर लाठियों से पिटाई की गई। इसके तीन दिन बाद उसने 21 जून को बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे सरायकेला सदर (जिला) अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अगले दिन उसे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया, ''हमने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है...और इसने पहले ही रविवार रात में इलाके में छापेमारी की है। इस घटना के एक वीडियो में भीड़ द्वारा अंसारी पर कथित तौर पर जबरन धार्मिक नारे लगवाने के लिये दबाव डाला जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर कार्तिक एस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ''सांप्रदा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सरायकेला खरसावां जिले के धतकिडिह गांव में उस पर एक मोटरसाइकिल चुराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अंसारी के दोस्त बच निकलने में सफल रहे लेकिन उसे एक खंभे से बांध दिया गया और रात भर लाठियों से उसकी पिटाई होती रही।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी की पत्नी ने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कई लोगों के नाम लिए हैं। अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अपनी शिकायत में कहा, ''उसे गिरफ्तार करने और जेल भेजने के बजाय पुलिस को उसे अस्पताल ले जाना चाहिए था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।