विधानसभा चुनाव 2019: सरकार विरोधी माहौल से निपटने की तैयारी में जुटी बीजेपी
(DELHI, DELHI) इस साल के आखिर में होने वाले तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड व हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। पार्टी ने तीनों राज्यों के संगठन मंत्रियों को यह काम सौंपा है। चूंकि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं इसलिए सरकार विरोधी माहौल से निपटने के लिए विधायकों को फिर से टिकट का फैसला भी अंदरूनी सर्वे के साथ सरकार व संगठन की रिपोर्ट पर होगा।

इन तीनों ही राज्यों के प्रभारी महासचिवों को प्रदेश संगठन को पूरी तरह से चुनाव मोड में लाने व राज्य सरकारों को भी चुनावों को देखते हुए तेजी से फैसले लेने और उनको क्रियान्वित करने को कहा गया है। साथ ही पांच साल की उपलब्धियों की सूची भी तैयार हो रही है, ताकि जो भी केंद्रीय नेता राज्य के दौरे पर जाएं वे उनका जिक्र भाषणों व कार्यक्रमों में कर सकें। जल्दी ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा इन राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।