सेना के सूत्रों ने बताया कि चीन की सेना सादे कपड़े में और सामान्य गाड़ी में आए और डेमचौक इलाके में नियंत्रण रेखा के उस पार खड़े रहे। उस वक्त गांववाले दलाई लामा के जन्मदिन को लेकर एक समारोह मना रहे थे।
गौरतलब है कि ऐसी रिपोर्ट्स थी कि चीनी सेना ने उकसाने वाली कार्रवाई करते हुए लद्दाख के डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा का अतिक्रमण किया है। खबर के मुताबिक कुछ दिनों पहले चीन की सेना के लोग डेमचोक इलाके में छह किलोमीटर अंदर दाखिल हुए और यहां दलाई लामा के जन्मदिन के उत्सव में 'व्यवधान' डाला और स्थानीय लोगों को कथित रूप से डराया-धमकाया।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।