श्रीनगर जिले के हरवन से सरपंच जुबेर निषाद भट्ट ने कहा कि गृह मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया है कि हर पंच और सरपंच को दो लाख रुपये का बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अगले 15-20 दिनों में जम्मू-कश्मीर में मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
जुनैद के अनुसार गृह मंत्री ने पंच और सरपंच को बताया कि जैसा संसद में वादा किया गया है, स्थिति सामान्य होने पर जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में छह साल के अंतराल के बाद पिछले साल पंचायत चुनाव हुए थे।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।