पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आरे कॉलोनी में मेट्रो परियोजना का मुख्य कारशेड बनाये जाने संबंधी महाराष्ट्र सरकार के निर्णय की आलोचना की थी। इस काम के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटे जाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह की शुरूआत में पेड़ों को काटे जाने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था।
पीएम मोदी ने कहा, हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पीएम मोदी ने कहा, ISRO और उसके साथ काम करने वाले लोग वो हैं जो, लक्ष्य प्राप्त करने तक न तो रुकते हैं, न थकते हैं और न बैठते हैं। मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है। लेकिन ISRO के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चांद पर नहीं पहुंच जाते।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।