(Sikar, Sikar)
सीकर.शहर के उद्योग नगर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शराब से भरे ट्रक की ईटों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे ट्रक में रखी शराब सड़क पर बह गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 1400 बियर के कार्टून रखे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक ग्रामीण और वाहन चालक बियर के कार्टून लेकर चले गए। जानकारी अनुसार, उद्योग नगर इलाके के सोभासरिया कॉलेज के सामने पुलिया पर शराब की बोतलों से भरे ट्रक ने ईटों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार शराब अलवर से बीकानेर लेकर जाई जा रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।