राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक तेज हवाओ से ठिठुरन का अहसास
(Jaipur, Jaipur) जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर बुधवार को हुई से ठंडक बढ़ गई। सीकर, श्रीमाधोपुर, परबतसर, रावतसर में हल्की बरसात हुई। जयपुर शहर के कुछ इलाकों में सुबह चार बजे व उसके बाद सुबह सात बजे बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया लेकिन ठंड भी बढ़ गई। वहीं जयपुर जिले के शाहपुरा, बस्सी, बहरोड़, चौमूं व रेनवाल सहित आस-पास के इलाकों में भी सुबह बूंदाबांदी हुई। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। जयपुर में सुबह 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। अजमेर के पुष्कर में बारिश ने यहां चल रहे पुष्कर मेले में खलल डाला।
अगले 24 घंटों में यहां बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर जिलों में बिजली गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।