अवैध संबंधों के शक में महिला और उसके आठ साल के मासूम बेटे को जलाया जिंदा
(Bharatpur, Bharatpur) भरतपुर में अवैध संबंधों के शक में पता चलने पर गुरुवार शाम को महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता और उसकी सास सुरेखा ने एक महिला और उसके आठ साल के मासूम बेटे को जिंदा जला दिया। बता दें की आरोपी महिला डॉक्टर के पति डॉक्टर सुदीप गुप्ता के मृतक महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते महिला डॉक्टर ने अपनी सास के साथ मिलकर मृतक महिला के घर में ज्वलनशील पर्दार्थ दाल कर आग लगा दी जिसमे दम घुटने से प्रेमिका व आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे पहले महिला से दोनों का झगड़ा हुआ और उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर कमरे की कुंदी लगा दी। प्रेमिका के साथ मारपीट भी की गई है। आग कुछ ही मिनट में पूरा घर चपेट में आ गया। घटना देख पड़ोसी आ गए और सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़ महिला व उसके आठ वर्षीय बालक को गंभीर हाल में बाहर निकला और निजी अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। बचाव के दौरान मृतक महिला का भाई गंभीर रूप से झुलस गया, उसे रैफर किया है।


आग लगाने के बाद दीपा के मकान के बाहर खड़ी डॉ. सीमा गुप्ता और उसकी सास सुरेखा गुप्ता ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि हमने आग लगा दी है। कोई बचा सके तो बचा लो। यही नहीं, डॉ. सीमा ने मौके से ही अपने पति डॉ. सुदीप गुप्ता को भी फोन किया, जो वहां पहुंचा। दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम डॉ. सीमा गुप्ता अपनी सास सुरेखा गुप्ता के साथ आगरा रोड स्थित सूर्या कॉलोनी में रहने वाली दीपा उर्फ रीया (28) के घर में घुस गई और दीपा से झगडऩे लगीं। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दीपा के कमरे में कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की लपटों से धधक उठा। महिला के साथ उसका बेटा शौर्य भी था। दीपा को बचाने में झुलसे उसके भाई अनुज को जयपुर रैफर किया गया है। डॉ. सुदीप गुप्ता भरतपुर के सरकरी अस्पताल आरबीएम में सीनियर फि जिशियन हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।