पुलिस के मुताबिक, इस घटना से पहले उसने मुंबई के मीरा रोड के पास रहने वाले राजेंद्र गुणेकर से लूटपाट की थी. अखबार में यूरोपियन वर्कवीजा की व्यवस्था कराए जाने संबंधी विज्ञापन देखने के बाद गुणेकर अपने दोस्त अनिल पवार के साथ भोपाल आए.सिनरन सिंह ने इन दोनों दोस्तों को रिसीव किया और एमपी नगर क्षेत्र के एक होटल ले गए, जहां उन्हें नशीला पदार्थ मिला कॉफी सर्व किया. कॉफी पीने के बाद दोनों दोस्त बेहोश हो गए और फिर मौका पाकर सिनरन सिंह ने गोल्ड रिंग, नकद और 2 लाख का चेक ले लिया. इस चेक का भुगतान एमपी नगर में उसी दिन होना था.पुलिस का दावा है कि आरोपी उस समय पकड़ में आया जब वह किसी दूसरे से पैसा लेने आया था. जिस शख्स से वह पैसा लेने आया उसके साथ वह पहले ही रेप कर चुका था. पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया था लेकिन उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.करीब एक साल पहले सिनरन सिंह ने भोपाल के रहने वाले कर्नल से 7 लाख रुपये लूट लिए थे. उसने कर्नल के 40 साल के केयरटेकर के साथ रेप करने के बाद उसे बहला-फुसला कर यह लूट की थी.पुलिस ने कहा कि सिनरन सिंह ने स्वीकार किया है कि उसने अब तक भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, देहरादून, करनाल, पानीपत, सोनीपत और बाराबंकी में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी फिल्म दृश्यम से प्रभावित था और अपने पीड़ितों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के बाद साइलेंट मोड पर रखकर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया करता था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।