अमित शाह ने लोकसभा में पेश किया एसपीजी संशोधन बिल, बोले- 'एसपीजी केवल पीएम और परिजन के लिए'
(India) गाँधी परिवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में संशोधन बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि इस बिल को पेश करने का मकसद इसे बेहतर करना है। शाह ने कहा कि एसपीजी सुरक्षा कवर केवल प्रधानमंत्री और उनके साथ प्रधानमंत्री आवास में आधिकारिक तौर पर रह रहे परिजन को ही मिलेगा। इसके अलावा एसपीजी सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिजन को दी जाएगी, जो आधिकारिक तौर पर सरकार द्वारा अलॉट किए गए आवास में रह रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कोई अब प्रधानमंत्री नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं हुआ कि उसके खतरे भी कम हो गए हैं। केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में गांधी परिवार (सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी। अब उन्हें सीआरपीएफ के कमांडो जेड प्लस सुरक्षा देंगे।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।