आर्मी चीफ एमएम नरवाणे को युद्ध स्मारक पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर , बोले  नहीं आने देंगे देश पर आंच
(India) थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे बुधवार सुबह दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को उन्होंने थलसेना के 28वें अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। जनरल एम एम नरवणे को इसके बाद सेना ने गार्ड ऑफ आनर दिया। बीते मंगलवार को पद संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का पैंतरा ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

युद्ध स्मारक पहुंचे मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि- मैं वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं कि वे मुझे सेना के प्रमुख के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए साहस और शक्ति दें। तीनों सेवाएं देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता हर समय ऑपरेशनल तरीके से तैयार रहने की होगी। हम मानवाधिकारों के सम्मान पर विशेष ध्यान देंगे

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।