जयपुर में इंडियन ऑयल के अधिकारी की पत्नी का गला काटा, जंगल में मिली डेढ़ साल के बच्चें की लाश
(Jaipur, Jaipur) जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक खौफनाक वारदात ने पूरी राजधानी को हिला दिया। बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर एक इंडियन ऑयल के अधिकारी की पत्नी का गला काट दिया। वहीं अधिकारी का डेढ़ साल के बच्चें को किडनेप कर लिया गया। जिसके बाद आज यानि बुधवार को जंगल में मिली डेढ़ साल के बच्चें की लाश मिली है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं एफएसएल और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

बदमाशों ने उनके बेटे श्रेयम (21 महीने) को अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। वारदात के बाद 100 पुलिसकर्मियों की टीम श्रेयम को बचाने की कोशिश में जुटी थी। लेकिन बुधवार दोपहर उसका शव सोसाइटी के पीछे जंगल में मिला। श्वेता की हत्या के बाद आराेपी उसका मोबाइल भी साथ ले गए। इसी फोन से रोहित को मैसेज भेजकर फिरौती मांगी थी। मैसेज पढ़ते ही रोहित ने कॉल बैक किया और अपहरणकर्ताओं से कहा- मैं 30 लाख रु. देने को तैयार हूं। प्लीज, एक बार मेरे बच्चे का चेहरा दिखा दो। मगर बदमाश नहीं माने। उन्होंने धमकी दी है कि परसाें तक गांधीनगर रुपए लेकर आ जाना। हालांकि, पैसे किस जगह आकर देने हैं, ये नहीं बताया और फोन काट दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।