पुलिस ने विकास दुबे का सबकुछ किया जमींदोज
(India) कानपुर में पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी विकास दुबे के घर और अन्य संपत्तियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कानपुर के जिस घर से विकास दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, उसे जेसीबी से गिराया गया है। इसके अलावा घर के अंदर मौजूद तमाम वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विकास के घर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों दो गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें से एक गाड़ी विकास के नाम पर है, जबकि दूसरी गाड़ी किसी अमन तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने इन दोनों वाहनों को सीज कर दिया है और अब विकास के आवास को गिराने का काम कर रही है। विकास के पिता को पुलिस ने घर से निकालकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।