लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा कर बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 75% अंक, कलेक्टर बनना है सपना
(Bhilwara, Bhilwara) लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करने में अपनी मां का हाथ बंटाने वाली संतोष ने एक बार फिर पढ़ाई में रुचि और लगन के साथ ही अपनी प्रतिभा को साबित किया है। दसवीं में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली संतोष ने इसबार ग्यारहवीं में भी 72 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्थिक तंगी, सामाजिक अड़चनें, नकारात्मक माहौल के बीच भी आगे बढ़ने और कुछ कर दिखाने के जज्बा रखने वाली संतोष मेघवंशी में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा की मनीषा जाजू ने। संतोष उनके यहां मां के साथ साफ-सफाई का काम करने जाया करती थी। लेकिन उसकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर रुचि को देख मनीषा ने उसकी पढ़ाई का जिम्मा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।