बिकरू कांड में पुलिसकर्मियों की हत्या में कई महिलाओं की भूमिका पर भी उंगली उठी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान जान बचाने के लिए कई पुलिसकर्मी दूसरे घरों में छिपे थे। एसएसपी दिनेश कुमार ने पुष्टि की है कि महिलाओं ने ही हमलावरों को पुलिस के छिपे होने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिसवालों को मारने के बाद शवों को कुएं के पास एक के ऊपर एक इकट्ठा कर जलाने की भी तैयारी थी।
कुछ महिलाओं को पुलिस ने जेल भी भेजा है। इनमें एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी निशा भी है। अमर और निशा की शादी 29 जून को ही हुई थी। उसे जेल भेजने पर तमाम सवाल उठ रहे थे। एसएसपी के मुताबिक, निशा के रोल की जांच की जाएगी। उसकी कोई भूमिका नहीं मिली तो रिहा कराने पर विचार किया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।