(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
सचिन पायलट ने भले ही राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश की है, लेकिन पार्टी उन्हें खोने के मूड में नहीं दिख रही है। सियासी जंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मीडिया के सामने किए गए शक्ति प्रदर्शन के बाद लग रहा है कि सचिन पायलट को सियासी पटखनी मिल गई है। पायलट अलग-थलग पड़े हैं। उनके बगावत का दांव चल नहीं पाया है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के खास दोस्त माने जाने वाले सचिन पायलट को मनाने का जिम्मा प्रियंका गांधी वाड्रा को मिला है। इस विवाद को खत्म करने के लिए प्रियंका गांधी खुद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सीएम गहलोत से बात कर रही हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।