हालात यहां तक खराब हैं कि मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम को एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई और वह ऑटो में जाकर जांच कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पत्रकार बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से जांच के बारे में सवाल पूछना चाहते हैं और मुंबई पुलिस के बिहार पुलिस के अधिकारी को धकियाते हुए ले जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पत्रकार भी मुंबई पुलिस के अनप्रफेशनल रवैये पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पत्रकार कहते हैं कि बिहार पुलिस के अधिकारी किसी मामले के आरोपी नहीं जो उन्हें इस तरह गाड़ी में डालकर ले जाया जा रहा है। बावजूद इसके मुंबई पुलिस पत्रकारों को पीछे कर गाड़ी का गेट बंद कर देती है।
बिहार सरकार के ऐडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कहा जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है तो उसे मदद की जाती है। लेकिन यहां दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है। हालात इतने खराब हैं कि मुंबई पुलिस ने बिहार की टीम को एक गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई है और टीम ऑटो में भटक रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।