सुशांत सिंह राजपूत केस के खुलेंगे राज? रिया चक्रवर्ती से ED दफ्तर में पूछताछ जारी
(India) सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बयान दर्ज कराने के लिए आरोपी रिया चक्रवर्ती आज मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंची हैं। यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है और कथित लेन-देन को खंगाल रही है। हालांकि, इससे पहले चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय के सवालों की बौछार का सामना करने से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक की मोहलत की मांगी थी। उनके वकील सतीष मानेशिंदे ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने अनुरोध किया है कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने उनके बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक के लिए टाल दी जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।