(India)
सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती के साथ उनके पिता और भाई के अलावा उनकी पूर्व मैनेजर और सुशांत की बिजनस मैनेजर रह चुकीं श्रुति मोदी भी पहुंची हैं। श्रुति मोदी का नाम सीबीआई ने भी अपनी एफआईआर में शामिल किया है। अब ईडी भी उनसे सुशांत और रिया से संबंधित सवाल पूछेगा। अब ईडी ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए सुशांत के बैंक खातों की डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। ईडी अब इस मामले में सुशांत के दोस्त संदीप सिंह से भी पूछताछ कर सकती है। शुरुआती जांच में संदीप सिंह और सुशांत के बैंक खातों के बीच लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इसी मामले की जांच को लेकर ईडी उन्हें भी समन जारी कर सकती है। सुशांत और रिया के CA संदीप श्रीधर और रितेश शाह से जो पूछताछ हुई है उसके आधार पर रिया से सख्ती से पूछताछ होगी। पहली बार जब ED ने सुशांत के एकाउंट से निकाली गयी रकम के बारे में पूछा था उस वक्त रिया ने ED को सीधा और सही जवाब नहीं दिया था। यानी सुशांत के एकाउंट से निकाले गए रुपये के मामले में CA और रिया के जवाब अलग-अलग थे। जानकारी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर सुशांत के सीए को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ईडी सूत्रों के मुताबिक रिया और सुशांत के सीए को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ हो सकती है। इस पूछताछ का मकसद 15 करोड़ की धनराशि कहां गई, कैसे गई और कहां गई का पता लगाना हैजानकारी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर सुशांत के सीए को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। ईडी सूत्रों के मुताबिक रिया और सुशांत के सीए को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ हो सकती है। इस पूछताछ का मकसद 15 करोड़ की धनराशि कहां गई, कैसे गई और कहां गई का पता लगाना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।