बुलंदशहर: सुदीक्षा के साथ क्या हुआ था, कैसे गई जान,छात्रा की मौत के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
(India) यूपी के बुलंदशहर में मनचलों की वजह से एक बेहद होनहार छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी। गरीब परिवार की ये बेटी अमेरिका में पढ़ रही थी और छुट्टियों मे घर आई थी। चाचा और भाई के साथ बाइक पर वो अपने मामा के घर जा रही थी। मनचलों की वजह से हुए दर्दनाक हादसे में इस होनहार छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बारे में सुदीक्षा के चाचा ने कहा, हम बच्चे को स्कूटी से लेने जा रहे थे। चौराहा पार करते ही बुलंदशहर गांव पड़ता है, वहां एक बुलेट थी जिसने कई बार हमें ओवरटेक किया। हमने अपनी स्कूटी धीमी कर ली। फिर वह बुलेट वाला स्टंट मारने लगा। उसने आगे जाकर एकदम से हमारे आगे ब्रेक मार दी। हमारी स्कूटी की उसमें सीधी टक्कर लगी और मैं गिर गया। मेरी भतीजी सिर के बल पीछे गिरी। मैं बुलेट वाले को पहचान नहीं पाया। बुलेट पर जाट लिखा हुआ था। घटना के बाद वह चला गया। इस बारे में सुदीक्षा के भाई ने कहा, हमारी स्पीड 30 की रही होगी। हमने एकदम से ब्रेक मारी। सामने बुलेट थी जिस पर जाट लिखा था। यूपी-13 की बाइक थी। इमरजेंसी में नंबर नहीं नोट कर पाया. दीदी पीछे गिर गई और मैं आगे गिरा लेकिन मुझे चोट नहीं आई। सुदीक्षा के घर पर एक अन्य व्यक्ति ने कहा, पुलिस आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इसे छुपाने की पूरी कोशिश हो रही है। पुलिस को क्या पता कि गाड़ी चाचा चला रहे थे या भाई चला रहा था। घटना हो गई उसके आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।