ED ऑफिस पहुंचीं सुशांत की बहन, श्रुति मोदी ने किए बड़े खुलासे
(India) सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। सोमवार को ईडी ने रिया समेत उनके भाई और पिता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर फैसला करेगी। इससे ये साफ हो जाएगा कि सुशांत केस की जांच सीबीआई करेगी या मुंबई पुलिस। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाएगी।
सुशांत सिंह केस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उनकी बहन मीतू सिंह ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। एजेंसी मीतू का बयान दर्ज करेगी। बता दें, मीतू सुशांत सिंह के परिवार की पहली सदस्य हैं जिनसे ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी ने रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के फोन जब्त कर लिए हैं। ईडी उनके फोन से पिछले 1 साल के डाटा की जांच करेगी। अगर इस दौरान कुछ भी फोन से डिलीट हुआ होगा तो ईडी उसे रीट्राइव करने की कोशिश करेगी। ईडी इस मामले की भी जांच करेगी कि क्यों सुशांत की मौत से 7 दिन पहले आईपी एड्रेस को बदला गया। ऐसा किसने किया इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।