(India)
ईडी को बयान दर्ज कराते हुए केके सिंह ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत के 15 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। ईडी ने सोमवार को केके सिंह से लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी की पूछताछ में केके सिंह ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अकाउंट का नॉमिनी अपनी बड़ी बहन प्रियंका को बनाया था। सुशांत के पिता ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि सुशांत की मौत के बाद बैंक ने प्रियंका को इस बारे में जानकारी दी थी कि उस अकाउंट से 15 करोड़ रुपये किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने ईडी को यह भी बताया कि सुशांत के अकाउंट्स को रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी हैंडल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रुति मोदी को सुशांत की बिजनस मैनेजर के तौर पर रिया चक्रवर्ती ने ही अपॉइंट किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।