नोएडा में 24 घंटे में 2 बच्चियों समेत चार के साथ रेप, चार गिरफ्तार
(India) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे में रेप, गैंगरेप और छेड़छाड़ की चार वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 19 साल के एक युवक ने 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। दूसरी घटना थाना 49 एरिया के सलारपुर गांव की है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली एरिया के छपरोला गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर कर 2 युवक ले गए और गैंगरेप किया। शोर मचाने और घटना की जानकारी परिजन को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप की घटना के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।