गवाहों को प्रभावित करने के लिए CBI पूछताछ से पहले रिया ने दिए TV इंटरव्यू?
(India) सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्‍क‍िलें बढ़ने वाली हैं। सीबीआई की टीम पहली बार रिया से शुक्रवार को पूछताछ कर रही है, वहीं नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो भी रिया को समन भेजने की तैयारी में है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्‍स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी यह मानकर चल रही है कि रिया ने सीबीआई पूछताछ से ठीक पहले टीवी पर इंटरव्‍यूज दिए, क्‍योंकि वह गवाहों को 'प्रभावित' करना चाहती थीं। नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने ड्रग ऐंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।