(India)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार कर दिल्ली पर बड़ी आफत को टालने में सफलता पाई है। दोनों गिरफ्तार आतंकियों का प्लान मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब की तरह सड़कों पर राह चलते लोगों को निशाने बनाने का था। पर दिल्ली पुलिस की सर्तकता से 'दो-दो कसाब' दबोच लिए गए। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि दोनों कट्टरपंथी आतंकियों को दिल्ली में बड़ा हमला करने का आदेश था। दोनों आतंकी कश्मीर के रहने वाले हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।