BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? मोदी की कोलकाता रैली में रहेंगे मौजूद
(India) बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) रविवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड मैदान रैली (PM Modi in Kolkata) में मौजूद रहेंगे। पिछले महीने ही मिथुन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में आने की खबरों पर हालांकि अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मिथुन के बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर कहा, 'अगर वह बीजेपी में आते हैं तो यह बंगाल और हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा होगा। अगर वह प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो बंगाल के लोगों को खुशी होगी।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।