बिहार की जहरीली शराब कांड में 9 दोषियों को फांसी तो चार महिलाओं को उम्रकैद
(India) बिहार में जहरीली शराब कांड में बड़ी सजा का ऐलान हुआ है। गोपालगंज की अदालत ने खजूरबानी जहरीली शराब कांड के 9 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि 4 महिला आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। गोपालगंज में एडीजे 2 की कोर्ट ने ये सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने फैसले में इस केस के कुल 13 आरोपियों में से 9 को फांसी की सजा सुनाई जबकि दोषियों में बाकी 4 महिलाओं को आजीवीन कारावास की सजा दी गई। इधर फांसी की सजा मिलते ही कोर्ट परिसर में दोषियों के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।