(India)
कोरोना से बचाने के लिए जमानत-परोल पर छोड़े गए कैदियों में से अभी तक दो हजार से अधिक कैदी जेल में वापस नहीं आए। यह भाग गए या क्या हुआ? इसकी तहकीकात कराने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल में वापस न आने वाले इन तमाम कैदियों की डिटेल दिल्ली पुलिस से शेयर की है। इनकी जानकारी दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर को भेज दी गई है। जहां से इन्हें कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ढूंढने का काम शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली पुलिस के लिए भगौड़े कैदियों को ढूंढने का काम भी बड़ा होने जा रहा है। तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि पिछले साल कोरोना शुरू होने के बाद संबंधित कोर्ट से जेल में बंद 18 हजार से अधिक कैदियों में से करीब सात हजार कैदियों को इमरजेंसी परोल और जमानत पर छोड़ा गया था। ताकि जेल में अगर कोरोना फैल जाए तो हालात गंभीर न होने पाए और कैदियों को कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले समय रहते बचाया जा सके। अब जबकि संबंधित अदालतों की ओर से इन तमाम कैदियों की इमरजेंसी परोल-बेल आगे न बढ़ाने का फैसला लेते हुए इन्हें अपनी-अपनी डेट के हिसाब से जेल में सरेंडर करने के लिए कहा गया है तो बहुत सारे कैदी ऐसे हैं। जो जेल में वापस नहीं आ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।