महाराष्ट्र में चार चरणों में अनलॉक प्रकिया का फैसला, 1 जून से खुल सकती है मुंबई
(India) महाराष्ट्र में कोविड केस कम होने के साथ ही उद्धव सरकार अब मौजूदा प्रतिबंधों को कम करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों को हटाने पर चर्चा चल रही है। अगर सब प्लान के मुताबिक हुआ तो 1 जून से यहां अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि पिछली बार से सबक लेते हुए सरकार फूंक-फूंककर कदम रख रही है। ऐसे में अनलॉक को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। फिर भी अनलॉक के पक्ष में कई ऐसी बातें हैं जो इसे जल्द ही साकार कर सकती हैं-
महाराष्ट्र में चार चरणों में अनलॉक प्रकिया का फैसला लिया जा सकता है। पहले और दूसरे चरण में दुकानों पर निर्णय लिया जा सकता है। दुकानों के खुलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में कई दुकानों को सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच ही खोलने की अनुमति है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।