दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क का नाम है. टेस्ला के शेयरों में 705% के इजाफे के बाद वह 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं.
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं. बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट, कनाडाई नेशनल रेलवे और ट्रैक्टर निर्माता डीरे एंड कंपनी के शेयरों के मालिक हैं.
फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फ्रांसीसी लक्जरी सामान टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. LVMH के शेयरों में 86% की वृद्धि के कारण उनकी संपत्ती में लगभग दोगुना उछाल देखा गया है. जो एक साल पहले 76 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया
छठे स्थान पर पर ओरेकल ऑफ ओमाहा' के नाम से मशहूर और बर्कशायर हेथवे के मालिक वारेन बफेट हैं. इनकी कुल संपत्ति 96 बिलियन डॉलर की है.
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर फेसबूक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है. इस साल उनकी संपत्ती में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. जिसके कारण बीते साल 42.3 बिलियन डॉलर से उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है
गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज(लॉरेंस एडवर्ड पेज) ने 91.5 बिलियन डॉलर के साथ आंठवें स्थान को अपने नाम किया है.
गूगल के दूसरे सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन इस लिस्ट में 89 बिलियन डॉलर के साथ नौंवे स्थान पर हैं.
इस लिस्ट में 10वें स्थान को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने नाम किया है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उनकी अनुमानित संपत्ती 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।